बड़ेवन फ्लाईओवर पर दो ट्रक आमने सामने से हुई टक्कर।
बस्ती। फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन के पास दो ट्रकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। छावनी थाना क्षेत्र के कुआं गांव के रहने वाले गुड्ड श्रीवास्तव ट्रक चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे गोरखपुर ट्रक लेकर जा रहे थे। बड़ेवन फ्लाई ओवर के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में गुड्डु श्रीवास्तव(25 ) गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद घायल को ट्रक से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत लगातार बिगड़ने के कारण डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ललितकान्त यादव ने बताया कि ट्रक चालक के परिवार वालों को फोन के जरिये सूचना दी गई। संवाद