स्टेडियम में केक काटकर खुशी मनाते खिलाड़ी।
बस्ती। ओलंपिक दिवस पर अमर शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ा स्टेडियम में खिलाड़ियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। खिलाड़ियों ने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का संकल्प लिया। हैंडबॉल प्रशिक्षक विकास सोनकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को केट खिलाकर शुभकामनाएं दिया। विकास ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है।
सालभर में करीब आधा दर्जन खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। तमाम खिलाड़ियों ने मेडल भी प्राप्त किया है। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी सताक्षी पाल और आराधना त्रिपाठी ने कहा कि ओलंपिक में खेलना सभी खिलाड़ियों का सपना होता है। इसके लिए निरंतर अभ्यास करना जरूरी है। उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल ने कहा कि खेल का साधारण सा नियम है जो बढि़या खेलेगा वही आगे जाएगा। मौके पर हॉकी प्रशिक्षक अस्मिता गुप्ता, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मंजीत सरताज, कृष्णा, अनुज, अनूप, सविता, स्मिता, तुषार, शिवा, तंसी, शैलेंद्र यादव, एस श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।