फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ के टैक्स का बोझ ढो रहे दो हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ के टैक्स का बोझ ढो रहे दो हजार वाहन
विज्ञापन

बस्ती। जिले के दो हजार व्यावसायिक वाहनों पर तकरीबन तीन करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। ये वे वाहन हैं, जो 50 हजार रुपये व उससे अधिक के बकाएदार हैं। इसके लिए एआरटीओ ने नोटिस जारी करते हुए 15 दिन की मोहलत दी है। ऐसा न होने पर वाहन का पंजीयन निलंबित व निरस्त करने के लिए नोटिस देते हुए आरसी जारी करने की चेतावनी दी है।
दूसरी तरफ 50 हजार से कम बकाया वाले वाहनों को सप्ताह भर का समय देेते हुए टैक्स जमा करने की हिदायत दी है। अधिकारियों के अनुसार, जेसीबी, क्रेन व निर्माण में लगे वाहनों के मालिकों को भी हिदायत दी गई है कि यदि वे समय से टैक्स की अदायगी नहीं करेंगे तो पंजीयन निलंबित व निरस्त करने की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी। साथ ही कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यदि सवारियां ढोती पाई गईं तो उनका भी पंजीयन निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ की जाएगी कार्रवाई
एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार जिले की पुलिस टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और वाहनों की जांच करके अवैध तरीके से चलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें