छावनी। पुलिस ने कस्बे में हाईवे के बगल लगाए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल के कट आउट को फाड़ने के आरोप में दो किशोरों को रविवार को कस्बे से हिरासत में लिया। हालांकि कुछ ही देर बाद सरदार सेवा के अध्यक्ष विनय चौधरी व स्थानीय लोगों की पहल पर उन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सरदार पटेल के कट आउट को इन किशोरों ने नासमझी में फाड़ दिया था। शिकायतकर्ताओं व स्थानीय लोगों के अनुरोध पर दोनों को हिदायत देकर छोड़ा गया है। संवाद