फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं निडर बनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
मिशन श​क्ति फेज-  5 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बहादुपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम देवरिया के मैरिज हाल में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं निडर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिलाओं के उत्थान एवं सुरक्षा पर विशेष फोकस किया। कहा कि पुलिस महिलाओं की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है। सरकार ने उन्हें मदद पहुंचाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। महिलाएं किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर मदद ले सकती हैं। आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त होगी। इस दौरान महिला सशक्तीकरण से संबंधित शक्ति मिशन पंफलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह, राम मणि उपाध्याय, सैयद वसी हैदर जैदी, रामकुंवर, श्याम सुंदर चौधरी, पन्नेलाल, दुर्गेश यादव, हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें