रुधौली। पल्स पोलिया अभियान में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। रुधौली सीएचसी की दो टीमें डोर-टू डोर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियोरोधी खुराक नहीं पिलाई। जिसकी वजह से संबंधित क्षेत्र में यह अभियान प्रभावित रहा। इसकी सूचना सीएचसी प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। डब्लूएचओ की टीम ने सीएमओ व डीआइओ के संज्ञान में यह लाया। जिसके बाद सीएचसी प्रभारी को नोटिस जारी किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एके चौधरी ने बताया कि टीम नंबर 40 व 45 ने डोर- टू- डोर जाकर पोलियोरोधी खुराक नहीं पिलाने का कार्य नहीं किया। संवाद