फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छिनैती के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में छिनैती के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। 19 दिन पहले कलवारी थाना क्षेत्र के सीएचसी बनरहा के पास मोबाइल पार्ट्स विक्रेता छरदही गांव निवासी शहरुख के साथ हुई छिनैती का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नगर थाना क्षेत्र के रौहलिया निवासी अभिषेक पाठक व दुबौलिया थाना क्षेत्र के संडवलिया निवासी सुरेंद्र पांडेय शामिल हैं। एक अन्य आरोपी दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी कमलेश चौधरी का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस लाइंस सभागार में छिनैती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास नकदी, बैग, मोबाइल और बाइक बरामद कर ली गई है। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने बाइक से बनहरा सीएचसी से आगे गायघाट की तरफ जाने वाली सड़क पर इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहे एक शख्स को रोका। दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी एक अन्य साथी कमलेश चौधरी के साथ मिलकर आगे रखा बैग छीनकर भाग गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि कमलेश से सात दिनों से न बात हुई है और न ही मुलाकात। छीने गए बैग में मोबाइल और कागजात थे। कागजात को रास्ते में ही फेंक दिया गया था। अभिषेक के पास मौजूद मोबाइल छिनैती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें