फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र रस्टीकेट, केस दर्ज करने के निर्देश

Mon, 20 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
जीजीआईसी मे इंटरमीडिएट की परीक्षा देती छात्राएं।
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को गणित पेपर के दिन सख्ती देखने को मिली। डीएम  प्रभु नरायन सिंह ने नकल रोकने के लिए चिन्हित केन्द्रों पर अतिरिक्त 77 मजिस्ट्रेट तैनात किए थे।  परीक्षा के लिए सीएमओ, सीडीओ, एआरटीओ, जिला कृषि अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जो विज्ञान के तीन पेपर व अंग्रेजी विषय के दिन भी रहेंगे। हाईस्कूल गणित व गृह विज्ञान के परीक्षा सुबह के पाली में थी। कई विद्यालयों में सामूहिक नकल को रोकने लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। इसी क्रम में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पेपर का सील खोल गया। परीक्षा के दौरान तीन घंटे तक उनकी देखरेख में परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी। विशेष स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा खत्म होने तक केन्द्र पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में कापी सील करके भेजा गया। 
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के तैनाती के बाद भी केंद्र पर नकल का खेल अंदर चल रहा था। हर्रैया तहसील के आदर्श इंटर कालेज मखौड़ा में नकल होते मिली। एडीओईओएस हेंमत राव ने विद्यालय का निरीक्षण किया तो परीक्षार्थी अवधेश पांडेय के स्थान पर उसका भाई राकेश कुमार परीक्षा दे रहा था। जब कि एक भाई बृजेश कुमार केंद्र पर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे थे। परीक्षार्थी अवधेश पांडेय ने हरिराम चौधरी इंटर कालेज बेलभरिया सुंदर नगर से फार्म भरा था। जो मुंबई में नौकरी करते हैं। बोर्ड परीक्षा देने नहीं आए। उनके स्थान पर उनका भाई राकेश कुमार सोमवार को गणित का पेपर दे रहे थे जिन्हें एडीआईओएस की टीम ने पकड़ लिया। दोनों के विरुद्घ केंद्र व्यवस्थापक को कार्रवाई करने का आदेेश दिया। साथ ही परशुरामपुर पुलिस को सौप दिया।

एडीओईओएस ने बताया कि स्कूल की खिड़किया टूटी हुई थी। खिड़की के बाहर पड़ी मात्रा में नकल सामग्री मिली है। इसके चलते केंद्र व्यवस्थापक को बदलने की संस्तुति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य ने पांच केंद्रों का  निरीक्षण किया। जहां पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में परीक्षा चल रही  थी। इसमें आईडियल पब्लिक स्कूल बभनान व चौधरी दयानंद इंटर कालेज तुरकाहिया  मुसहा व संत कबीरदास इंटर कालेज मुहम्मद नगर राम नगर, सावित्री देवी चेसरा  केंद्रो का निरीक्षण किया। मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार गोस्वामी तुलसी  इंटर कालेज में स्टैटिक  मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा सपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें