फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साढ़े सात किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को कुढ़ापट्टी मोड़ के पास नहर किनारे चेकिंग के दौरान साढ़े सात किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक से गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल और नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कुढ़ापट्टी मोड़ और कुढ़ापट्टी के बीच नहर किनारे घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के बुजुर्गवार टोला दुबौली निवासी राघवेंद्र कुमार चौधरी और इसी गांव के विकास चौधरी के रूप में हुई।

तलाशी में राघवेंद्र के पास से 5.390 किलोग्राम और विकास के कब्जे से 2.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा तस्करी में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और 500 रुपये भी बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गांजा खरीदकर बेचते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने गांजा उपलब्ध कराने वाले कुछ लोगों के बारे में भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें