शेखपुरा में दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल
विपक्षी के घर धावा बोलकर मारपीट का आरोप
एहतियातन गांव में कैंप कर रही पुलिस
गनेशपुर (बस्ती)। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के शेखपुरा गांव के दो पक्षों में तीन दिन पहले शुरू हुआ विवाद शुक्रवार की देर रात तूल पकड़ लिया। खेत में जानवर चरने को लेकर मामूली तकरार के बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि देर रात एक पक्ष ने दूसरे के घर पर धावा बोलकर मारपीट की। महिलाओं को भी चोटें आईं। पुलिस के अनुसार शेखपुरा गांव के इसरार अहमद के खेत में मायाराम यादव की गाय चली गई थी। इससे नाराज इसरार अहमद ने मायाराम के पुत्र को पीट दिया। दोनों पक्षों में हल्की बहस के बाद पुलिस पहुंची और शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। उस समय मामला समाप्त हो गया था, लेकिन आरोप है कि मायाराम शुक्रवार रात एकाएक गोलबंद होकर बदला लेने पहुंच गया। चौकी इंचार्ज रोहित उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों का चालान किया गया है। पुलिस की टीम गांव में कैंप और गश्त कर रही है।