फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालय के लिए निकलीं दो छात्राएं लापता, दो युवकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव से विद्यालय के लिए निकलीं दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 27 अक्तूबर की सुबह 17 वर्षीय बेटी और गांव की ही 18 वर्षीय युवती एक साथ विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थीं। शाम तक घर नहीं आईं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि गांव के विजय बहादुर वर्मा और सौरभ शर्मा से दोनों किशोरियों की पहले से बातचीत होती थी। आरोप है कि दोनों युवक शादी करने की नीयत से किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरियों को ढूंढने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें