फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झोपड़ी में लगी आग, दो लोग झुलसे, 12 बकरियों की मौत

विज्ञापन
ग्राम पंचायत साऊंघाट का पुरवा मदारजोत में जली झोपड़ी-संवाद
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। मुंडेरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत साऊंघाट का पुरवा मदारजोत में रविवार की देर रात दो बजे अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में आग लग गई। इससे 12 बकरियों की जलने से मौत हो गई, वहीं आग बुझाने के प्रयास में महिला और पुरुष झुलस गए। हल्का लेखपाल कुलदीप सिंह द्वारा हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन बस्ती सदर को भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साऊंघाट का पुरवा मदारजोत में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद समीम ऊर्फ नाटे की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग बुझाने की कोशिश में मो. इस्लाम की पत्नी कैशर का चेहरा व सीना झुलस गया तथा मो. अकमल का बाया पैर भी झुलस गया। वहीं मो. इस्लाम की 12 बकरियां भी जलकर मर गईं। दोनों घरों में गृहस्थी के सामान जल गए हैं। हल्का लेखपाल कुलदीप सिंह ने बताया कि काफी नुकसान हुआ हैं। जिसकी रिपोर्ट बनाकर तहसील को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें