फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। बभनान-मसकनवा मार्ग पर सोमवार को 108 नंबर एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों गौर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पीएचसी छपिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के बरडाड़ गांव निवासी राहुल (27) पुत्र राजकुमार दिल्ली से आया था। वह रिश्तेदार हरिलाल (57) निवासी इटबहरा, हाल मुकाम बेगमखेड़ा, राजेंद्र नगर, लखनऊ को बाइक पर बैठाकर गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र स्थित बभनजोतिया गांव में अपनी बहन से मिलने गया था। वहां से दोनों बाइक से बरडाड़ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छपिया थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें