फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से दो लोग घायल

Sun, 11 Feb 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। रसोइया गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव निवासी कन्हैया लाल बाइक से कलवारी बाजार की तरफ से घर जा रहे थे। रसोइया गांव के पास गौसपुर की तरफ से आ रहे गोंडा निवासी राकेश सिंह गन्ना क्रय केंद्र रसोइया की तरफ मुड़कर जाते समय सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। सड़क पर गिरने से दोनों को काफी चोटें आईं। घायलों को सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें