फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। देईसाड़-बानपुर मार्ग के देईसाड़ चौराहे के निकट कार की ठोकर से बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया। बाइक की चपेट में एक महिला भी आ गई, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के दुबौली खुर्द निवासी अवधेश कुमार शनिवार सुबह बाइक से बनकटी जा रहे थे। जैसे ही देईसाड़ से बनकटी की तरफ बढ़ ही रहे थे कि सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक अनियत्रित हो गई और पटरी से जा रही महिला को बाइक से टक्कर लग गई। इस घटना में बाइक सवार और महिला घायल हो गई। घटना के बाद महिला के परिजन आ गए और बाइक चालक को पीट दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इस संबंध में बाइक चालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें