बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी-हल्लौर मार्ग के जोगिया व भरवलिया मोड़ के बीच एक कार और बाइक की सोमवार को आमने-सामने टक्कर हाे गई। बाइक चालक सहित पीछे बैठा युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बनकटी पीएससी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पैर फैक्चर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अनपाखोर निवासी महेंद्र (35 ) व गांव के ही शैलेश कुमार (32) एक बाइक पर सवार होकर चिताखोर की तरफ से घर जा रहे थे। जोगिया मोड़ के आगे बनकटी के पास सामने से आर रही एक कार के चपेट में आ गए। दोनों का पैर फैक्चर हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।