फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देशी शराब बेचने वाले दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
होली के दिन 17 पेटी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मुंडेरवा। होली के दिन अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे दो लोगों को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 17 गत्ता बंटी बबली (765 टेट्रा पैक) बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि रात 8:20 बजे क्षेत्र के सिकरा बरगाह सरकारी गोदाम के पास कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे हैं। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। जहां दीनदयाल और श्यामसुंदर निवासीगण सिकरा बरगाह को 17 पेटी देशी शराब के साथ पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें