हादसा नेशनल हाइवे पर विक्रमजोत चौकी क्षेत्र के अवधेश ढाबा के पास हुआ। मृतका की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के कर्मी पांडेय के रूप में हुई है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। वहीं, लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ चौराहे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
महुली थाना क्षेत्र के कोल्हुगाड़ा निवासी 13 वर्षीय अंश गौड़ सड़क पार करते समय राइस मिल मशीन में लगे वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।