फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदाता सूची पर भिड़े दो पक्ष, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। पंचायत चुनाव करीब आते ही गांवों में मतदाता सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया है। क्षेत्र के एक गांव में मतदाता सूची को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, देखते ही देखते दोनों पक्ष में हाथापाई शुरू हो गई। आसपास के लोगो ने मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में मतदाता सूची को लेकर एक पक्ष बीएलओ से बातचीत कर रहा था। इसी बीच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक नेता भी वहां पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मामला गरमा गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए और हाथापाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दो दिन पहले भी मतदाता सूची को लेकर एक गांव में विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। कप्तानगंज के एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें