पुरानी बस्ती। शुक्रवार की रात 9 बजे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक पर ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट हो गई। इसमे पांच लोग घायल हो गए। पुरानी बस्ती पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मिले तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट नंबर एक के किनारे पिछले कई वर्षों से सनी पुत्र कल्लू चाय का ठेला लगाते थे। रेलवे आरपीएफ बस्ती द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान यहां से ठेला हटवा दिया गया। जबकि शुक्रवार रात को यहां दूसरे पक्ष द्वारा अंडे वाला ठेला लगाने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहा सुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। इस घटना दोनों ओर से सनी, कल्लू, मनीष, सुशीला, विशाल को चोटें आई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग ने बताया कि वह पहले भी कई बार वहां से अतिक्रमण हटाने के लिए सभी दुकानदारों से कह चुके हैं। जल्द ही एक अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन दोनों गेटों के आसपास लगने वाले सभी दुकानदारों वहां से हटाया जाएगा। जो नहीं हटाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद