फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को अपहृत करने में दो नामजद

Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध अपहरण व धमकी के तहत केस दर्ज कर बालिका व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपहृता के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि एक जून को वार्ड नंबर नौ लक्ष्मीबाई नगर बभनान निवासी मेराज और अरमान ने अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने की धमकी दिया था। इस बीच बुधवार सात जून शाम लगभग चार बजे से मेरी 17 वर्षीय बहन घर से गायब है। संदेह है कि जान-पहचान वाले मेरी बहन को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गए हैं। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें