बस्ती। कोतवाली में तहरीर देकर पिकौरा शिवगुलाम निवासी विजय बिहारी तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाग में शराब पीने व जुआ खेलने से मना करने की बात को लेकर दो लोगों ने मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने पुरानी बस्ती के पिपरा राम किशुन निवासी शुभम जायसवाल उर्फ भोला व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। वहीं बड़ेवन में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में रौतापार निवासी अंकुरम यादव की तहरीर पर पुलिस ने बड़ेवन निवासी आकाश के अलावा, प्रशांत, राज, रोहित पता अज्ञात व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।