फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका के बेड़े में शामिल हुए दो नए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वार्ड में समय से कूड़ा उठान हो और नालों-नालियों की सफाई समय से कराई जाए इसके लिए 74 लाख रुपये की दो कूड़ा उठान और नाला सफाई संबंधी गाड़ियां नगर पालिका के बेड़े में शामिल की गई हैं। अब इनसे समयानुसार स्वच्छता अभियान को धार दी जाएगी और जनता को राहत मिलती नजर आएगी।
विज्ञापन

शहर में नाला सफाई व कूड़ा निस्तारण में तेजी आएगी। नगर पालिका के वाहनों के बेड़े में दो नये वाहन और शामिल हो गए हैं। इसमें एक जेसीबी और एक पोकलेन है। जेसीबी का प्रयोग बड़े नालों की सफाई के साथ कूड़ा निस्तारण में किया जाएगा। वहीं पोकलेन से छोटे-बड़े नाले की साफ-सफाई कराई जाएगी। सकरी जगहों पर अक्सर बड़ी जेसीबी न पहुंच पाने से कुछ जगहों पर नालों की सफाई में समस्या होती थी। अब यह समस्या दूर होगी।
नगर पालिका, बस्ती के ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि दोनों वाहनों की खरीद पर कुल 74 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। शहर से प्रतिदिन 70 टन कूड़ा निकलता है और उठान किया जाता है। वाहनों से इसे कोइलपुरा स्थित कूडा प्रबंधन केंद्र पर निस्तारण के लिए भेजते हैं। बताया कि एक जेसीबी यहां कूड़ा निस्तारण में प्रयोग होती है। एक जेसीबी शहर में नालों की सफाई के प्रयोग में लाई जाती है।
विज्ञापन

बारिश के समय नाला सफाई अभियान जब चलाते हैं तो एक जेसीबी व दो पोकलेन से इस कार्य में तेजी नहीं आ पा रही थी। इस समस्या दो दूर करने के लिए नपा ने नई जेसीबी व पोकलेन मशीन की खरीदारी की है। जेसीबी की खरीदारी पर 47 लाख तो पोकलेन पर 27 लाख खर्च किए गए हैं। नपा के पास अब तीन तीन जेसीबी और तीन पोकलेन मशीन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें