बस्ती। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को डेंगू के दो नए मरीजों को भर्ती कराए गए। मेडिकल प्रशासन ने अस्थायी 12 बेड का डेंगू वार्ड बनाया है।
मेडिसिन विभाग के डॉ़. आरडी पटेल ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गुमेडिसिन विभाग की ओपीडी में 120 मरीज परामर्श के लिए आए। इनमें वायरल बुखार, निमोनिया, खांसी, पेटदर्द, गले में खराश, उल्टी, बदन दर्द की शिकायत लेकर परिजन पहुंच रहे हैं। संवाद