फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दंपती पहुंचे सरयू में कूदने पत्नी पीछे हटी, पति की मौत

Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे युवक के सरयू नदी में कूदकर जान देने के मामले में नया तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके साथ पत्नी भी जान देने के लिए गई थी। मगर, आखिरी समय में उसकी हिम्मत जवाब दे गई। इसलिए उसने नदी में छलांग नहीं लगाई। वहीं, पति ने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के बनकटी (बैजीपुर) निवासी 32 वर्षीय शिवनंदन मौर्य पुत्र नेबू लाल मौर्य की आंबेडकरनगर जिले के हसवर थाना क्षेत्र के नरकटा गांव में ससुराल थी, जहां वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ करीब एक साल से रहता था। उसके भाई बनकटी और संतकबीरनगर के पौली में रहते हैं।
पिता नेबूलाल ने बताया कि उसके पास आठ बिस्वा जमीन थी। इसमें से दो-दो बिस्वा चारों बच्चों को दे रखा है। सभी ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। एक बिस्वा जमीन शिवनंदन की पत्नी रीता के नाम की बची है, उसका भी उसने सौदा कर लिया है। पिता के मुताबिक ससुराल में पति-पत्नी के साथ ऐसा क्या हुआ कि दोनों नदी में कूदकर जान देने पहुंच गए। शिवनंदन के शव का अंतिम संस्कार सात साल के बेटे शिवांश ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें