फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए नहीं है मोबाइल ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
शहर के बड़ेवन के पास मोबाइल ट्रांसफार्मर से दी जा रही है बिजली आपूर्ति। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
आपात स्थिति से निपटने के लिए नहीं है मोबाइल ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन

- बिजली निगम के पास मौजूद दोनों मोबाइल ट्रांसफॉर्मर से दी जा रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के अमहट उपखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। आपात स्थित में बिजली आपूर्ति देने के लिए उपलब्ध सारे संसाधनों का उपयोग उपखंड कर चुका है। यदि शहर के किसी इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होता है तो स्थित को संभालने के लिए उपखंड के पास कोई मोबाइल ट्रांसफार्मर नहीं बचा है।
अमहट उपखंड में आपात स्थिति से निपटने के लिए 400 केवी के दो मोबाइल ट्रांसफार्मर हैं। एक का उपयोग बड़ेवन और दूसरे का कैप्टन मिश्रा के मकान के सामने हो रहा है।
विज्ञापन

400 केवी ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई की जाती है। विद्युत वितरण खंड ने अभी तक न तो कार्रवाई किया और न ही जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डेढ़ महीने से नहीं बदला गया बड़ेवन का ट्रांसफार्मर
शहर में 24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा कागजी साबित हो रहा है। बड़ेवन स्थित एक निजी होटल के पास जुलाई के शुरुआती हफ्ते में 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तब से वहां मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।
------------------------
ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी है। इसके लिए जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जल्द ही खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
मनोज कुमार गौड़, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें