फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव में आठ जून की रात सुंदरपती के घर में हुई लाखों के गहनों की चोरी के मामले में छावनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पटखापुर-परशुरामपुर मार्ग पर स्थित बछईपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, नौ हजार छह सौ रुपये के साथ चोरी की एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठियां, एक मांग टीका तथा दो जोड़ी पायल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों की पहचान गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के रमगढ़वा गांव निवासी बाबूलाल और मूड़ाडीहा निवासी राम बिलास के रूप में हुई। थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि छत के रास्ते घुसे चोरों ने जेवरात और कीमती सामान चुरा लिया गया था। इस संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। रविवार को स्थानीय थाने की टीम और एसओजी के संयुक्त प्रयास से चोरों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें