फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो सदस्यीय टीम करेगी नवजात के गायब होने की जांच

Sun, 31 Dec 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गर्भवती के पेट में अल्ट्रासाउंड में दो बच्चों के बावजूद ऑपरेशन में एक बच्चा मिलने का मामला और गरमा गया है। महिला अस्तपाल के सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव की संस्तुति पर सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने शनिवार की देर रात दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी तीन दिन में जांच कर अपनी आख्या उपलब्ध कराएगी। आख्या के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम दुबखरा की रेखा पत्नी रमेश जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती हुई थीं। इनका अल्ट्रासाउंड दो अलग-अलग निजी सेंटरों से हुआ था। पति रमेश के अनुसार, अल्ट्रासाउंड के बाद रेडियोलॉजिस्ट ने बताया कि रेखा के पेट मे जुड़वा बच्चे हैं। शुक्रवार शाम जब उनका ऑपरेशन हुआ तो डॉक्टर ने केवल एक बच्चा ही बताया। चिकित्सक का कहना है कि पिता व उनके साथ की आशा कार्यकर्ता को ऑपरेशन थियेटर में बुलाकर बच्चा दिखाया गया था।
इस मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया जब पिता रमेश ने डॉक्टर व कर्मियों पर बच्चा गायब कर देने का आरोप लगाया। मामला गंभीर होता देख महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव ने तत्काल बीएसटी व पूरी फाइल मंगाकर जांच की। इसके बाद तजांच कराने के लिए सीएमओ को अनुरोध पत्र लिखा। इसी पत्र के आधार पर सीएमओ ने देर रात दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। सोमवार से इसकी जांच शुरू होगी। तीन दिन में आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें