फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंजीयन न मिलने पर मीट की दो दुकान सील

विज्ञापन
रोडवेज के पास मीट की दुकान पर जांच करते एफडीए अ​धिकारी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को आगामी पर्व और नये वर्ष के दृष्टिगत मिलावट और अवैध दुकानों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। टीम ने दो बेकरी की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली। वहीं पंजीयन न होने पर मीट की दो दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व और नूतन वर्ष के आगमन को लेकर अभी से बुकिंग और तैयारी शुरू है। इस बीच मिलावटखोरों का धंधा भी तेज हो जाता है। वह खाद्य पदार्थों में मिलावट करने लगते हैं। बेसन, पनीर, खोआ, मसाला या फिर बेकरी संबंधी खाद्य पदार्थों की बिक्री होती है। पर्व की आड़ में मिलावटखोर धंधा भी चमकाते हैं। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में प्लास्टिक कांप्लेक्स के पास स्थित मानिक बेकर्स पर टीम ने छापा मारा। यहां संदिग्ध कोई भी खाद्य सामग्री नहीं मिली।
इसके बाद टीम रोडवेज के पास दो मीट की दुकानों की जांच की। दोनों दुकानों का पंजीयन न होने पर उसे सील करवा दिया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पांच टीमें जिले में अभियान चलाएंगी। प्रथम चरण में बेकरी की दुकानों पर जांच की जाएगी। इस दौरान जो भी खाद्य पदार्थ संदिग्ध दिखेंगे उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें