फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख हड़पे, केस दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एकमा निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये की मांग की गई थी। भरोसा दिलाए जाने पर उन्होंने दो लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए। पैसे लेते समय नौकरी दिलाने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसा लौटाया गया। राजकुमार का आरोप है कि जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें