वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के चौकी जमदा शाही क्षेत्र के परसा लाल शाही तथा जमदा शाही के बीच में बुधवार देर शाम बाइक और साइकिल की टक्कर दोनों के चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों की पहचान बाइक चालक परसा लाल शाही निवासी प्रभात उर्फ खर्चू (24) पुत्र रामचेत और साइकिल चालक दद्दू पुत्र कमरुल निवासी भतरिनहवा थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई है। संवाद