बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में जमीन के विवाद में मारपीट में पुलिस चार लोगों पर केस दर्ज किया है। अमरावती ने तहरीर दी है कि उनके जेठ की मौत हो चुकी है। उनके बच्चे ससुर रामदेव के साथ रहते हैं। एक वर्ष पूर्व ससुर ने जमीन का बैनामा जेठ के पुत्रों सुरेश, राजेश, दीपक, परिवर्तन व प्रवीण के नाम कर दिया। बृहस्पतिवार को वह बस्ती गई थी। आरोप लगाया कि राजेश, दीपक, परिवर्तन व प्रवीण उनकी बेटी प्रीति को मारने पीटने लगे। उनका बेटा अनुज मना किया तो उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह यादव को दी गई है। संवाद