दो निर्दल प्रत्याशियों ने खुद का वोट दूसरे को दिया
रुधौली। स्थानीय ब्लॉक के प्रमुख के चुनाव में कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना के आए नतीजे ने सबको चौंका दिया। दो निर्दल प्रत्याशी आलोक चौधरी और राकेश चौधरी को एक भी वोट नहीं मिला। उन्होंने अपना खुद को ही खुद का वोट नहीं दिया।
आलोक चौधरी ने बताया कि अनूप चौधरी को ज्यादातर बीडीसी सदस्यों का समर्थन प्राप्त था। इस कारण उन्होंने भी अपना मत अपने पसंदीदा उम्मीदवार को दे दिया। राकेश चौधरी का कहना है कि अनूप चौधरी उनके बेटे के समान हैं। अनूप चौधरी राजनीतिक कैरियर की ओर पहली सीढ़ी चढ़ रहे हैं। उन्होंने भी अपना मतदान अपने पसंद के प्रत्याशी को दे दिया।