फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो झोपड़ियो में आग लगी, सामान जले

Thu, 09 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रकबा गांव में दो झोपड़ियों में बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से कीमती सामान जलकर राख हो गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जानकारीक के अनुसार, हरैया थाना क्षेत्र के रकबा गांव में श्रीराम और उनके सगे भाई राजू मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। बुधवार की सुबह तीन बजे श्रीराम के रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

तेज हवा के चलते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे बगल के राजू की झोपड़ी भी जलने लगी। झोपड़ी में सो रहे परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से श्रीराम का कपड़ा, बिस्तर, अनाज, भूसा, चारपाई, और राजू का साइकिल सहित कीमती सामान जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि आग को ग्रामीणों के सहयोग से बुझाया गया है। संवादभ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें