संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली और रमजान के मद्देनजर यातायात विभाग की ओर से शहर में बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और रजिस्ट्रेशन के चल रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
रेलवे और बस स्टेशन, गांधीनगर, कंपनीबाग समेत अन्य चौराहों पर चेकिंग की गई। इस दौरान दो सौ ई-रिक्शा को नियमानुसार चलते न पाए जाने पर पुलिस लाइन में भेज दिया गया। इनमें कई ई-रिक्शा को किशोर चलाते हुए पकड़े गए।
यातायात निरीक्षक की अगुवाई में चलाए गए अभियान में दो सौ ई-रिक्शा पुलिस लाइन में भेजा गया। एक ई-रिक्शा लावारिस पाया गया। बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया। यातायात निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई रिक्शा चला रहे किशोरों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत दो ई-रिक्शा को पुलिस लाइन में खड़ा कर चालकों को आवश्यक दिशानिर्देश देकर छोड़ा दिया गया।