2019 लोकसभा चुनाव के दौरान विवाद का मामला
बस्ती। न्यायालय सीजेएम एमपीएलए कोर्ट ने सांसद हरीश द्विवेदी मामले में सुनवाई की तारीख दो अप्रैल 2024 तय कर दी है। मामला वर्ष 2019 का है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन चुनाव मैदान में उतरे पंकज दुबे से हरीश द्विवेदी व उनके भाइयों से विवाद हो गया था। इस मामले में पंकज ने नगर थाने में केस दर्ज कराया था। नगर पुलिस ने इस मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी।
इस पर पंकज ने पुलिस की रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल करते हुए सुनवाई के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की। न्यायालय ने इस मामले में सांसद व उनके भाइयों को तलब किया था। इसके खिलाफ सांसद ने सेशन कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया था। सेशन कोर्ट ने नए सिरे से सुनवाई के लिए सीजेएम कोर्ट को आदेशित किया था। इसी पत्रावली पर 27 मार्च को सुनवाई होना था, मगर टल गई। अब यह सुनवाई दो अप्रैल को होगी।