एक अप्रैल को प्रशिक्षण में हिस्सा लेने जाएंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेल विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें दो खिलाड़ी हॉकी तथा दो खिलाड़ी वालीबॉल, जबकि एथलेटिक्स के बालिका वर्म में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दो से 16 अप्रैल तक आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हॉकी बालक वर्ग में मो. शरीफ व बालिका वर्म में सोनी वर्मा, जबकि वाॅलीबाल के बालक वर्ग में मो. रेहान व बालिका वर्ग में शिवानी, एथलेटिक्स में मोनिका विश्वकर्मा चयनित हुई हैंं।
चयनित खिलाडि़यों को एक अप्रैल 2024 को हाॅकी के लिए क्रीड़ाधिकारी झांसी, वॉलीबाल के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ तथा एथलेटिक्स खेल के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आगरा को अपनी उपस्थिति देनी होगी।