पकड़े गए दोनों फेरीवालों को पुलिस के हवाले किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओपेक अस्पताल कैली परिसर स्थित डॉक्टर वंदना के आवास में चोरी करते दो फेरी वालों को पकड़ा गया। आवास में फेरी वाले चोरी कर भाग रहे थे। आवास के बाहर टहल रहे डॉ. डीके पाल ने दोनों को पकड़ा। मौके पर भीड़ जुट गई। पकड़े गए दोनों फेरीवालों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चोरों को भागते देख छत पर खड़ी एक महिला ने शोर मचाया। महिला ने बताया दो फेरी वाले एक रिक्शा लेकर आवास में घूम रहे थे। आवास में कोई गतिविधि न देख सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़कर लोहे की पाईप और टोटी लेकर भाग रहे थे। तब उसने शोर मचाया। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है।
चिकित्सकों ने बताया कि यहां आए दिन चोरियां होती रहती हैं। आवास में लगा पानी वाला मोटर बाहर रखा साइकिल चोर उठा ले जाते हैं। इससे पहले परिसर में पूर्व सीएमएस और असिस्टेंट प्रोफेसर के आवास को निशाना बना चुके हैं।
इसके बावजूद परिसर में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुराने इमरजेंसी परिसर में आवाजाही कम होने से पूरा परिसर घास फूस के चपेट में है। जिससे बाहरी व्यक्ति का अड्ड़ा बन गया है। निवास करने वाले कर्मियों ने बताया आए दिन बाहरी लड़के लड़की यहां आते रहते हैं।