फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेईली मैरेज हाल के पास दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग की भी चर्चा- पुलिस ने किया इंकार

Wed, 25 Feb 2026 02:11 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

मौके पर चर्चा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के एक कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी व नगर थाना क्षेत्र में कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी के बीच पैसे  को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे दोनों पक्ष उक्त मैरिज हॉल के पास आमने-सामने आ गये।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित बेईली गांव के मैरेज हाल पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष से फायरिंग किये जाने से अफरा तफरी मच गई। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर कलवारी थानेदार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मौके पर चर्चा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के एक कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी व नगर थाना क्षेत्र में कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी के बीच पैसे  को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे दोनों पक्ष उक्त मैरिज हॉल के पास आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया।

मारपीट के दौरान चर्चा है कि एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दिया गया जिसके बाद वहां भगदड़ मच गया। थानेदार कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है । अभी किसी भी पक्षी तहरीर नहीं मिली है मिलने पर विधिक कार्यवाही किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें