फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पानी बहाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, बस्ती-महुली मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बाजार में सड़क का पानी घर के बगल से ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक पक्ष से तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोग बुधवार को कस्बे में बस्ती-महुली मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ रुधौली अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दूसरे पक्ष के तरफ से प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लालगंज थाना क्षेत्र के कैथौरा गांव निवासी विनोद मणि त्रिपाठी की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने बनकटी कस्बे में 5-6 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की थी। विनोद का कहना है कि उनका बनकटी कस्बे में मकान है। वह अपने सहन पर मिट्टी डाल कर पटाई किए थे।
विज्ञापन

विपक्षी उनके मकान के सामने का सहन खोद दिए। जिससे गंदा पानी उनके घर की ओर बहने लगा। इसका विरोध करने पर विपक्षियों ने मारपीट की। उन्हें और उनके भाई को चोंटें आईं है। पुलिस ने कस्बा निवासी संतकुममार, विष्णु प्रसाद, हरीश, रिंकू, शिवम, भुल्लर,व हरीश की पत्नी और पुत्री के नाम प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद मंगलवार की देर रात दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंंच गए। थानाध्यक्ष विनय पाठक ने जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। अगले दिन बुधवार नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने कस्बे में बस्ती- महुली मार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि दूसरे पक्ष से सतीश की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें