फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस की टक्कर से दो छात्राएं गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्तानगंज। क्षेत्र के पिकौरा सानी के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से दो छात्राएं गंभीरर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव की रहने वाली आंचल (16) पुत्री राम चन्द्र और मोनिका (18) पुत्री राम प्रसाद बुधवार की शाम कप्तानगंज से कोचिंग पढ़कर घर आ रही थी। शाम छह बजे जैसे ही वे पिकौरा सानी के निकट पहुंची तभी बस्ती से आ रही तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्राओं को टक्कर मार दिया। इससे आंचल और मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। घायल छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें