फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल के लिए निकलीं दो सहेलियां लापता

Sat, 28 Sep 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने दो सहेलियों के लापता होने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। उनमें से एक के पिता ने तहरीर दी है कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री और उसकी सहेली घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। उसकी पुत्री मां का मोबाइल व एक जोड़ी कपड़ा, 120 रुपये व आधार कार्ड ले गई है।
विज्ञापन

बेटी की सहेली अपने साथ अपनी मम्मी की सोने की चेन, 10-11 हजार रुपये, दो सेट कपड़ा व आधार कार्ड लेकर घर से निकली। मगर, दोनों स्कूल नहीं पहुंचीं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें