फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में सिद्धार्थनगर के दो श्रद्धालु घायल

Tue, 04 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। सिद्धार्थनगर कोतवाली के परसा शाह आलम निवासी मनोज (30) पुत्र विक्रम प्रसाद और शिवा (25) पुत्र विरेंद्र बाइक से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। पचवस गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। वे सड़क पर घिसटते हुए दूर तक चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें