कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर पुलिस चौकी माझाखुर्द के पास दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक चौधरी रणजीत सिंह यादव ने बताया कि शनिवार और रविवार को कुश्ती होगी। इसमें दूर-दराज से पहलवान दमखम दिखाएंगे। सपा के जिलाध्यक्ष व बस्ती सदर के विधायक महेंद्र नाथ यादव शनिवार को दंगल का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद