फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनगणना कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हॉल में जनगणना कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर जगदंबा मिश्रा व वीरेंद्र सिंह ने जनगणना की बारीकियां बताईं। इसमें 46 जनगणना कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से डिजिटल माध्यमों और मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों को दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, मकान सूचीकरण, परिवारों की गणना, सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का संकलन और सही जानकारी प्राप्त करने के तरीके बताए गए। कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और किसी भी भ्रम की स्थिति में तुरंत अपने पर्यवेक्षक से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें