बहादुरपुर। क्षेत्र के डेवाडीहा में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 375 पशुओं का इलाज और टीकाकरण किया गया। प्रशासक रामप्रीत यादव ने गो पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू कराया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय गौड़ ने पशु पालकों को उनके रखरखाव, टीकाकरण और प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. गिरीश वर्मा ने विभागीय योजनाओं से पालकों को अवगत कराया। डॉ. राजेश वर्मा ने पशुओं में होने वाले बांझपन, कठिन प्रसव के बारे में जानकारी दी। मेले में फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवदास यादव, अरविंद कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद