दुबौलिया(बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की करीब एक दर्जन टीमों के साथ-साथ दूसरे जिलों की भी टीमों ने भाग लिया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अजय सिंह ने कहा कि बच्चों की रुचि क्रिकेट में बढ़ती जा रही है लेकिन कबड्डी जैसे खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन करना एक अच्छी बात है। शनिवार को पहला मैच रामनगर और बरसांव की टीम के साथ हुआ। इसमें बरसांव की टीम विजयी रही। वहीं रविवार को बनारस, आजमगढ़, मेरठ, नंदिनी नगर, देवरिया, प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर श्रीराम सिंह, राणा रितेश सिंह, इंद्रजीत, सत्य प्रकाश, मुकेश कुमार, लाखन सिंह, राम निहोर, चैतू प्रसाद, चिंता हरण, विकास भारती, धर्मेंद्र यादव, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद