मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीआईजी संजीव त्यागी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17 नवंबर को बस्ती आने की संभावना है। शासन से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौर की सूचना मिलते ही जिल प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल स्थित नंद बाबा के मंदिर पर सीएम श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।
नंदा बाबा का निधन तीन नवंबर की रात में हुआ था, ब्रह्मभोज 20 नवंबर को है। वह गोरखनाथ मंदिर के करीबी थे, यही वजह रही कि उनके निधन पर गोरखनाथ मंदिर के पुजारी राजेंद्र दास आए थे। अब श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद है। ऐसे में शनिवार को दिनभर जिला और पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। कई दौर में अधिकारियों ने मंदिर का दौरा किया। मंदिर के अंदर टेंट भी लगने लगे हैं, मंदिर परिसर में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, अभिनंदन सबसे पहले मंदिर का दौरा किया।