फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो कंटेनरों में टक्कर, तीन लोग घायल

Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित बेलहरा गांव के पास रविवार सुबह बिहार से उत्तराखंड जा रहा कागज लदा कंटेनर आगे चल रहे कंटेनर से भिड़ गया। कंटेनर के चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल खलासी ने बताया कि अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ।
विज्ञापन

कंटेनर चालक जीशान ने बताया कि वह खलासी साजिद व एक अन्य के साथ बिहार से कागज लादकर उत्तराखंड के काशीपुर जा रहा था। उसके आगे भी एक कंटेनर चल रहा था। सुबह बेलहरा गांव के पास अचानक आगे वाले कंटेनर के सामने एक बाइक आ गई। चालक ने बाइक को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, तभी पीछे से दूसरा कंटेनर उसमें जा टकराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें