रूधौली नगर पंचायत क्षेत्र में पति, पत्नी द्वारा जहर खाकर मौत होने पर सपा के कार्यकर्ताओं ने निक
बस्ती। रुधौली में सामूहिक दुष्कर्म से आहत पति-पत्नी की जहर खाने से हुई मौत की घटना को लेकर सपाइयों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई।
सपा के जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। सपाई हाथों में कैंडल लेकर शास्त्री चौक से नेताजी सुभाष चंद्र चौक तक मौन पदयात्रा की। सपाइयों ने कहा कि रुधौली की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पति-पत्नी की आत्महत्या के बाद उनका पूरा परिवार बिखर गया है। सरकार तत्काल प्रभाव से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाए। इसके अलावा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। इस मौके पर अंकुर वर्मा, मो. सलीम, सुरेंद्र सिंह छोटे, हरीश, मो. यूनुस, मो. आमिश खां, अनवर जमाल, पंकज निषाद, प्रशांत यादव, जितेंद्र यादव, रहमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद